कबड्डी में मावि विद्यालय धांगड़ टोली व फुटबॉल में मवि विद्यालय माधोपाड़ा विजयी

Published by :ARUN KUMAR
Published at :24 May 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
कबड्डी में मावि विद्यालय धांगड़ टोली व फुटबॉल में मवि विद्यालय माधोपाड़ा विजयी

खेल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

पूर्णिया. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय संकुल से सम्बद्ध विद्यालयों के बच्चो के बीच आयोजित की गयी. यह आयोजन 22 से 24 मई तक हुआ. संकुल संचालिका ममता कुमारी एवं स्कूल समन्वयक प्रणव कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश में धूमधाम से आयोजन संपन्न हुआ. संकुल अंतर्गत विद्यालयों से चुन कर आये छात्र- छात्राओ के बीच एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल आदि खेल विधाओं का आयोजन किया गया. इसमें कबड्डी बालिका एवं बालक अंडर-14 में मध्य विद्यालय धांगड़ टोली और फुटबॉल बालक अंडर -14 में मध्य विद्यालय माधोपाड़ा ने जीत दर्ज की. साइकिलिंग बालक 5 किलो मीटर अंडर-14 में आफ़ताब आलम मध्य विद्यालय माधोपाड़ा ने प्रथम स्थान, अंशु कुमार मध्य विद्यालय धांगड़ टोली द्वितीय स्थान, सूरज कुमार मध्य विद्यालय धांगड़ टोली तृतीय स्थान पर रहा.

साइकिलिंग बालक अंडर- 16

साइकिलिंग बालक 5 किलो मीटर अंडर 16 में विष्णु कुमार- बीबीएम् उच्च विद्यालय प्रथम पर रहा. 60 मीटर दौड़ बालिका अंडर -14 में प्रथम स्थान पर शिवानी कुमारी मध्य विद्यालय माधोपाड़ा, द्वितीय स्थान पर सोनम कुमारी मध्य विद्यालय धांगड़ टोली और तृतीय स्थान पर सोनाक्षी कुमारी मध्य विद्यालय धांगड़ टोली रही. वहीं 60 मीटर दौड़ बालक अंडर -14 में प्रथम स्थान पर सोनू कुमार मविततमा टोली, द्वितीय स्थान पर प्रेम कुमार- मध्य विद्यालय धांगड़ टोली और तृतीय स्थान पर सत्यम कुमार- मवि ततमा टोली रहा. जबकि 600 मीटर दौड़ बालक अंडर-14 में प्रथम स्थान पर आदित्य कुमार मवि ततमा टोली, द्वितीय स्थान पर आयुष कुमार मवि ततमा टोली एवं तृतीय स्थान पर अविनाश कुमार बी बी एम् उच्च वि. रहा. वहीं लम्बी कूद बालक अंडर-14 में प्रथम स्थान पर कृष्णा कुमार मध्य विद्यालय माधोपाड़ा, द्वितीय स्थान पर आनंद कुमार मध्य विद्यालय माधोपाड़ा और तृतीय स्थान पर रवि कुमार मध्य विद्यालय धांगड़ टोली रहा.

लम्बी कूद बालिका अंडर-14

इसी तरह लम्बी कूद बालिका अंडर-14 में प्रथम स्थान पर भारती कुमारी मध्य विद्यालय माधोपाड़ा, द्वितीय स्थान पर मनीषा कुमारी म०वि०ततमा टोली और तृतीय स्थान पर आफरीन प्रवीण मध्य विद्यालय माधोपाड़ा रही. जबकि क्रिकेट बॉल थ्रो बालिका अंडर-14 में प्रथम स्थान पर अनुष्का कुमारी मध्य विद्यालय धांगड़ टोली, द्वितीय स्थान पर अस्मिता कुमारी म०वि०ततमा टोली और तृतीय स्थान पर साक्षी कुमारी मध्य विद्यालय धाँगड़ टोली रही. वहीं क्रिकेट बॉल थ्रो बालिका अंडर-14 में प्रथम स्थान पर कार्तिक कुमार मध्य विद्यालय धाँगड़ टोली, द्वितीय स्थान पर अभय कुमार मध्य विद्यालय धाँगड़ टोली और तृतीय स्थान पर शिवम् कुमार मध्य विद्यालय धाँगड़ टोली ही रहा.

800 मीटर दौड़ अंडर-16

वहीं 800 मीटर दौड़ अंडर-16 में प्रथम स्थान पर अंशु कुमार बीबी एम उच्च वि. और द्वितीय स्थान पर भी आर्यन दास बीबीएम् उच्च वि. द्वितीय रहा. इसी तरह100 मीटर दौड़ अंडर-16 में प्रथम स्थान पर गोरप्रीत कुमार बीबीएम उच्च वि. और दूसरा स्थान सूरज कुमार बीबी एम उच्च वि. रहा. आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा,ज्योति कुमारी, दीपक कुमार सिंह, मोहम्मद नईम ,गौरव कुमार, आलोक झा, रंजन कुमार, ज्ञान प्रकाश आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन