बकैनिया में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 Mar 2026 6:56 PM

विज्ञापन

अमौर थानाक्षेत्र के बकैनिया में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार की देर शाम मिले.

विज्ञापन

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के बकैनिया में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार की देर शाम मिले. परिजनों के आंसू देख भावुक हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि एक मासूम बिटिया के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर देना न केवल जघन्य अपराध है, बल्कि अपराधियों के दुस्साहस की पराकाष्ठा है. इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करूंगा. प्रशासन से हमारी मांग है कि दोषियों को ऐसी सख्त से सख्त सजा दिलायी जाये जो नजीर बने, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसा जघन्य पाप करने की हिम्मत न जुटा सके. सांसद ने सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस का काम नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. सांसद के साथ जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष शमशाद आलम, अरुण यादव, अमरदीप यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन