जमीन विवाद में मां-बेटा को किया घायल

थानाक्षेत्र के कपरिया बनगामा गांव से बीती रात अमौर पुलिस ने 345 बी के दो प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
अमौर. थानाक्षेत्र के कपरिया बनगामा गांव से बीती रात अमौर पुलिस ने 345 बी के दो प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अमौर थानाक्षेत्र के तालबाड़ी पंचायत के कपरिया बनगामा गांव की एक महिला देवी ने बीते 6 मई को आवेदन दिया था. इसमें आरोप है कि 6 मई को जमीन विवाद को लेकर राज कुमार राय, शंकर राय, यदु नंदन राय सहित कुल आठ लोगों ने ने महिला और उसका बेटा करण कुमार को मारकर जख्मी कर दिया. मामला दर्ज कर आगे अनुसंधान करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










