30 जून तक चलेगा मॉर्निंग स्कूल, 90 प्रतिशत उपस्थिति पर जोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 5:58 PM
भीषण गर्मी जारी रहने के कारण 30 जून तक मॉर्निंग स्कूल संचालित होंगे. इस दौरान 90 प्रतिशत उपस्थिति पर जोर है
भवानीपुर. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रबोध यादव ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद भी भीषण गर्मी जारी रहने के कारण 30 जून तक मॉर्निंग स्कूल संचालित होंगे. इस दौरान 90 प्रतिशत उपस्थिति पर जोर है. विभाग ने प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय सहित सभी विद्यालयों को प्रातः कालीन पाली में संचालित किए जाने का निर्णय लिया है. शिक्षण कार्य छह बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान 10 बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया जायेगा. 12 बजे मध्याह्न तक शिक्षक शैक्षणिक कार्य समाप्त होने के बाद विद्यालय के कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष के तर्ज पर विशेष कक्षाओं का संचालन करेंगे. इसके अतिरिक्त गृह कार्य, कॉपियों की जांच, साप्ताहिक मूल्यांकन की कॉपियों की जांच, मासिक मूल्यांकन की कॉपियों की जांच एवं पाठ टीका का निर्माण करेंगे. सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इन कार्यों के अतिरिक्त छात्रों का नामांकन एवं अन्य प्रशासनिक कार्य भी करेंगे. विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी अपराह्न 01:30 बजे विद्यालय से प्रस्थान करेंगे. यह व्यवस्था 30 जून तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान सभी विद्यालयों में बच्चों की 90 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










