शिविर में 200 से अधिक लोगों ने करायी नेत्र जांच

Published at :14 Feb 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 200 से अधिक लोगों ने करायी नेत्र जांच

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर के परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वरी विमल की देखरेख में शुक्रवार को नेत्र जांच शिविर में 200 से अधिक रोगियों की जांच की गयी. विमल ने बताया कि मोतियाबिंद आंखों का ऑपरेशन निशुल्क अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सावित्री बानी चैरिटेबल आई सेंटर तारानगर श्रीनगर पूर्णिया संस्था द्वारा किया जाता है. शुक्रवार को शिविर में मोतियाबिंद के 45 रोगियों को चिह्नित किया गया. 18 फरवरी को उनका ऑपरेशन किया जाएगा. शिविर में अमित वर्मा ,प्रकाश कुमार राय ,महेंद्र प्रसाद सिंह, महादेव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन