दो सड़क का सदर विधायक ने किया शिलान्यास

पूर्णिया पूर्व
पूर्णिया. पूर्णिया पूर्व के भोगा करियात,रामपुर पंचायत के जियागाच्छी से नेमुल टोला तथा जियागच्छी से बेलवा चौक तक लगभग 4.5 किमी दो सड़क के निर्माण एवं मरम्मत कार्य का शिलान्यास सदर विधायक विजय खेमका ने किया . बेलवा कामत महतो टोला में विधायक ने कहा कि यह सड़क कटिहार सीमा,रानीपतरा और कदवा सनौली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है. इसके निर्माण से आमलोगों का आवागमन काफी सुगम होगा. विधायक ने कहा कि स्वास्थ सेवा के क्षेत्र में पोखरिया,डलियाहुसेनवाद भटगामा,हिमतियाजपुर बरसौनी तथा मरंगा पश्चिम में नये हेल्थ वेलनेस सेन्टर के निर्माण हेतु जगह चिह्नित कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरु किया जायेगा. अब्दुल्लानागर एवं रानीपतरा कोसी कॉलोनी में नये पावर सब स्टेशन बनाने का कार्य भी शुरू होगा. शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड सदस्य लीलचंद महतो, दिवाकर पोद्धार,जगदीश चौहान फौजी ,मालती देवी, शांति देवी ,हजारी महतो ,भीमराज आर्य ,भाजपा अध्यक्ष मनोज गोस्वामी ,मंगल पोद्दार ,रविन्द्र मालाकार, संजय मेहता ,ज्योतिष ठाकुर ,जमील अख्तर, स्वेबुल रहमान आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










