विधायक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण

महेन्द्रपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
पूर्णिया. ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत महेन्द्रपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का सदर विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया.|स्वास्थ केंद्र पर आनेवाले मरीजों की जानकारी ली तथा रोगी को सभी सरकारी सुविधा मुहैया करने का निर्देश दिया.विधायक ने महेन्दरपुर वेटनरी हॉस्पिटल का मुआयना किया तथा पशुओं में फैलनेवाली बीमारी की रोकथाम के लिए सक्रियता से पशुओं का इलाज करने वेटनरी डॉक्टर से कहा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विक्रमपुर पलासी महादलित टोला तथा शहर के ततमा टोला वासी से विधायक श्री खेमका मिलकर संवाद किये तथा समस्त श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी. विधायक के साथ अजित ऋषि,मंगल पोद्दार, रविन्द्र मालाकार, राजेन्द्र सिंह, नरेश साह, अजय सिंह, गोपाल दास, मुकेश गुप्ता, उमेश दास कार्यकर्त्ता सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. फोटो. 27 पूर्णिया 16- विधायक विजय खेमका के साथ उपस्थित स्थानीय लोग.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










