जलजमाव मुक्ति के लिए कसबा विधायक ने किया नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Mar 2026 6:55 PM

विज्ञापन

कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अन्तर्गत वार्ड संख्या 14 के अन्तर्गत मदरसा चौक से मो हज्जन के घर होते हुए गुप्त काली मंदिर से लेकर कोशी धार तक नाला निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया.

विज्ञापन

कसबा. कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अन्तर्गत वार्ड संख्या 14 के अन्तर्गत मदरसा चौक से मो हज्जन के घर होते हुए गुप्त काली मंदिर से लेकर कोशी धार तक नाला निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया. इस मौके पर मुख्य पार्षद कुमारी छाया, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार व वार्ड पार्षद सुषमा देवी,वार्ड पार्षद सह जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो हसमत राही, भाजपा जिला मंत्री संजय कुमार मिर्धा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. वही इस मौके पर मदरसा चौक पर सभा को संबोधित करते हुए कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि मैने कसबा की जनता के सामने जो पांच संकल्प लिए है उन्हें पूरा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि 15 महीनों के अंदर विकास दिखेगा, जिसमें 4 महीने गुजर चुके है. बाकी बचे 11 महीनों में कसबा का विकास आम लोगों को दिखेगा. वहीं विधायक ने मुख्य पार्षद कुमारी छाया से कहा कि नगर परिषद के विकास के लिए अगर किसी प्रकार की कोई समस्याएं आती है तो उन्हें जरूर बताएं,ताकि समस्याओं का निदान कर कसबा का पूर्ण विकास हो सके. वही मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने विधायक नितेश कुमार सिंह से अनुरोध किया कि स्टेट हाइवे 60 के रानीसती चौक से लेकर महावीर चौक कोसी नदी धार तक सड़क के दोनों किनारे पर नाला निर्माण कार्य में जो तकनीकी बाधा आ रही है उन्हें दूर करे. साथ ही नाला निर्माण स्थल पर जो बिजली के खंभे आ रहे बिजली विभाग के वरीय अधिकारी से बात कर उन्हें जल्द हटवाने का अनुरोध विधायक से किया. सभा को उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार,पार्षद सुषमा देवी, मो हसमत राही, लोजपा (र)युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत झा, भाजपा जिला मंत्री संजय कुमार मिर्धा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, युवा मोर्चा के कुंदन कुणाल ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन