मंत्री लेशी सिंह ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 7:29 PM
मंत्री लेशी सिंह ने कुआड़ी पंचायत अन्तर्गत मिडिल स्कूल कुआड़ी गोला से कुर्मी टोला जानेवाली पथ का भी शिलान्यास किया.
पूर्णिया. मेरे लिए धमदाहा केवल मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं यह मेरी कर्मभूमि है. इस धरती से मेरा रिश्ता सिर्फ जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि एक परिवार के सदस्य का रिश्ता है. उक्त बातें बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा प्रखंड अधीन कुआड़ी पंचायत अन्तर्गत दरमाही से दरमाही टोला जानेवाली पथ के शिलान्यास के अवसर पर कही. मंत्री ने कहा कि मैं सिर्फ शिलान्यास नहीं करती, मैं जनता की जरूरतों को बखूबी समझती हूं और उसके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती हूं. इस बीच मंत्री लेशी सिंह ने कुआड़ी पंचायत अन्तर्गत मिडिल स्कूल कुआड़ी गोला से कुर्मी टोला जानेवाली पथ का भी शिलान्यास किया. इसके साथ ही माधोनगर कुआड़ी से शीशा आदिवासी टोला, से तरौनी मुनि एवं छोटी तरौनी जानेवाली पथ का भी शिलान्यास किया. मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि मेरा जीवन आदिवासी समाज से मैं भावनात्मक रूप से जुड़ाव रखती हूं. इनका विकास मेरे जीवन का पहली प्राथमिकता है. इस बीच उन्होंने किशनपुर बलुआ पंचायत अंतर्गत सिमलदाहा से बरदेला जानेवाली पथ का शिलान्यास किया. मंत्री लेशी सिंह ने कुआड़ी रोड से अंडी टोला पूरब संथाली टोला जानेवाली पथ का भी शिलान्यास किया. इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह के साथ मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष शम्भू जायसवाल, विनोद मुनि, ओमप्रकाश सिंह, माधो हांसदा, उमेश मुनि, सिकंदर ऋषि, गंगाप्रसाद महतो, बोनी सागर, लाल मुर्मू, सुनील सोरेन, वैद्यनाथ दास, नागेश मुनि, पिंकू जायसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










