राजकीय दीनाभद्री महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

बनमनखी
प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय बाबा दीनाभद्री राजकीय महोत्सव की तैयारी को लेकर अनुमंडल सभागार में पदाधिकारियों संग विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रंजना भारती, राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार तांती,बीपीआरओ चंदन कुमार ,सुमरित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तरुण सिंह, मूर्तिकार गोपाल साहनी तथा विकास मित्र, टोला सेवक, गणपत सिंह मौजूद थे. विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि फरवरी माह में 14,15,16 को होनेवाले तीन दिवसीय दीनाभद्री राजकीय महोत्सव की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई. महोत्सव के दौरान खेल का आयोजन करवाने का भी निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि बाबा दीनाभद्री राजकीय महोत्सव आयोजन के लिए सरकार द्वारा राशि भी उपलब्ध करा दी गयी है. बैठक में गजेंद्र ऋषि, श्याम ऋषि, दीप नारायण राम, राजेश कुमार, अंजू देवी, शीतल रजक, विनोद ऋषि, अरुण ऋषि, वासुदेव ऋषि, नीरज कुमार, विकास कुमार आदि भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










