राजकीय पॉलिटेक्निक में मेदांता ने लगायी स्वास्थ्य जांच शिविर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Sep 2025 5:15 PM

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में मेदांता अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई. कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम ने सभी का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, सुगर स्तर सहित अन्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए.संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके. उन्होंने मेदांता अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की पहल संस्थान द्वारा जारी रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन