महापौर ने पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिरों का लिया जायजा

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 6:54 PM

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर श्रीश्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कालीगंज से निकाली गयी कलश शोभायात्रा में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुई.

विज्ञापन

पूर्णिया. शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर श्रीश्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कालीगंज से निकाली गयी कलश शोभायात्रा में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुई. कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सहित गणमान्य भी शामिल हुए. कलश यात्रा सोमवार की सुबह कालीगंज दुर्गा मंदिर से निकाली गयी, जो बेलौरी, कटिहार मोड़, बगुला चैक, पूर्णिया जंक्शन होते हुए काली मंदिर सिटी घाट पहुंची. यहां विद्वान पंडितों की मौजूदगी में संकल्प कराने के पश्चात जल भरकर सभी वापस कालीगंज दुर्गा मंदिर पहुंचे जिसके बाद अनुष्ठान प्रारंभ किया गया. मंगलवार को महाष्टमी के मौके पर कालीगंज दुर्गा मंदिर में रात्रि भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं महापौर ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों में पहुंचकर तैयारियों जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिरों एवं पूजा पंडालों तक जाने वाली खराब सड़कों को मोटरेबुल किया जा रहा है. दुर्गा पूजा को लेकर सभी पूजा पंडालों एवं मंदिरों में सफाई कर्मियों को स्थाई से प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही मंदिरों तक जाने वाले रास्ते व मंदिर परिसर में भी लाइटें लगायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन