मक्का लदा ट्रैक्टर लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 6:22 PM

विज्ञापन

दो युवक मनखुश कुमार एवं पुरुषोत्तम कुमार दोनों साकिन झालीघाट वार्ड नं0 07 थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया को कुल डेढ़ लाख रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के महेन्द्रपुर में पेट्रोल पंप के पास शनिवार को हुए मक्का लोड ट्रैक्टर के लूटकांड का मुफस्सिल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया. मक्का बेचा हुआ डेढ़ लाख रुपया, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व ट्रैक्टर भी बरामद किया. सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मक्का लोड ट्रेक्टर के लूटकांड का मुफस्सिल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन किया है. दो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं एक और अभियुक्त अभी फरार चल रहा है जिसके गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. बतातें चले कि 140 बोरा मक्का लदा ट्रेक्टर लूटकांड में पुलिस ने अपराधी की बाइक घटनास्थल से बरामद की थी. कांड के अनुसंधान के क्रम में जानकीनगर थानान्तर्गत झालीघाट स्थित आम का बगीचा से दो युवक मनखुश कुमार एवं पुरुषोत्तम कुमार दोनों साकिन झालीघाट वार्ड नं0 07 थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया को कुल डेढ़ लाख रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया .कांड में लूटा गया ट्रैक्टर एवं खाली ट्रेलर को कसबा थानान्तर्गत बरामद किया गया है. एसपी के निर्देश पर छापामारी दल में पुअनि अभिषेक कुमार मुफस्सिल,अनि मणिलाल बैठा मुफस्सिल, पुअनि संतोष कुमार झा जानकीनगर थाना, पुअनि राहुल कमार बनमनखी डीआईयू तकनीकी शाखा टीम की विशेष भूमिका रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन