महथोर पैक्स को मिला प्रशस्ति पत्र व तीन लाख का चेक

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Sep 2025 5:25 PM

विज्ञापन

तीन लाख का चेक

विज्ञापन

डगरूआ. मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर डगरूआ प्रखंड के महथोर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड को पुरस्कार प्रदान किया गया.इस संदर्भ में महथोर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्ष मो मजहरूल हक ने बताया कि महथोर पैक्स के सभी वित्तीय कार्य एवं प्रबंधन पैक्स के नियम अनुसार पूरे करने एवं सभी विभागीय कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना में हमारे पैक्स को शामिल किया गया. इस पुरस्कार के लिए पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने प्रशस्ति पत्र के साथ तीन लाख रुपये का चेक पुरस्कार स्वरुप प्रदान किया.इस मौके पर विभाग के सचिव व अन्य अधिकारी गण भी मौजूद थे. इस उपलब्धि पर बभनी पैक्स के अध्यक्ष विद्यानंद झा, अमीन अख्तर, मोहनलाल विश्वास अब्दुल कुद्दूस,अब्दुल वाहिद,समेत महथोर पैक्स के प्रबंध समिति के सदस्य ज्ञानेश्वर सिंह,अवधेश प्रसाद मंडल,अजय सिंहसहित ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन