मधेपुरा ने किशनगंज को 100 रनों से हराया

Updated at : 10 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा ने किशनगंज को 100 रनों से हराया

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में मधेपुरा और किशनगंज के बीच खेला गया.टॉस जीतकर मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मधेपुरा की टीम ने 39.2 ओवर में 204 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की. टीम की ओर से हेमंत कुमार ने शानदार 73 रन बनाए, जबकि अस्मित राज ने 32 रन और सौरव सिन्हा ने 28 रन का योगदान दिया.205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम मधेपुरा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 24.4 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई. मधेपुरा की ओर से ओंकार कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि मोनू भारत गोआला और अयान वसीम शोएब ने 3-3 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस प्रकार मधेपुरा ने किशनगंज को 100 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस अवसर पर दिग्विजय सिंह (संयुक्त सचिव), अभिषेक कुमार टीम पूर्णिया के कोच,प्रेम प्रकाश, लीग कमेटी सदस्य,विशाल कुमार एवं विद्या विहार के पीआरओ राहुल शांडिल्य उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.मैच के अंपायर कुमार रजनीश और राजेश कुमार यादव थे, जबकि स्कोरर की भूमिका प्रियांशु कुमार और अजीत कुमार ने निभाई.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन