लावारिस शव का कराया अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन
लावारिस शव का कराया अंतिम संस्कार

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. कहते हैं जिसका कोई नहीं, उसका हर कोई है. समाजसेवी हेना सईद की उपलब्धियों में एक और कड़ी जुड़ गई. हेना सईद द्वारा बीते बुधवार को एक लावारिस लाश का पूरे सम्मान के साथ मुखाग्नि देते हुए अंतिम संस्कार कराया गया. उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व सहरसा पुलिस द्वारा एक भटकती विक्षिप्त महिला को शांति कुटीर पूर्णिया में रखा गया था. उसका काल्पनिक नाम ममता देवी रखा गया और सभी उसी नाम से पुकारते थे. काउंसलिंग से पता चला था कि विक्षिप्त होने के कारण घर वालों ने उसे छोड़ दिया था. यहां उसका निधन हो गया. इस ममता देवी का अंतिम संस्कार हिना और उनकीटीम द्वारा पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया. समाज के कई लोगों ने हेना सईद के इस कार्य के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन