निराशा में भी हर दिन पॉजिटिव रखेंगे ये मोटिवेशनल कोट्स

मोटिवेशनल कोट्स (Image-iStock)
Motivational Quotes: अगर आप जीवन में किसी कठिनाई से गुजर रहे हैं और आपका मन शांत नहीं हो पा रहा है तो प्रेरणादायी विचार आपके काम आएंगे. आपकी मदद के लिए हम यहां कुछ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जो आपको पॉजिटिव एनर्जी से भर देंगे.
Motivational Quotes: जीवन में असफलताओं से निराश होकर कोशिश छोड़ना कमजोरी लोगों की निशानी होती है. कठिन समय चाहे किसी का भी हो वो टिकता नहीं है. यानी हर किसी के जीवन में सुख और दुख दोनों लगा रहता है. ध्यान रहे कि इससे घबराकर अपने लक्ष्य से कभी न भटकें. वक्त सबका बदलता रहता है. आपके जो लक्ष्य हैं उसे पूरा करने के लिए आप हमेशा ईमानदार रहिए. साथ ही निराशा के वक्त मोटिवेशनल कोट्स पढ़ने से शरीर में नई एनर्जी आ जाती है. यहां हम आपकी मदद के लिए कुछ मोटिवेशनल कोट्स की लिस्ट लेकर आए हैं. इसे पढ़ने के बाद आप अंदर से खुद तो पॉजिटिव महसूस करेंगे.
मोटिवेशनल कोट्स की लिस्ट
- असफलता के बारे में चिंता मत करो, आपको सिर्फ एक बार ही सही होना हैं.
- पहले सब कुछ नहीं से शुरू हुआ था.
- हुनर तो हर किसी में होता है, फर्क सिर्फ इतना है कि किसी का छिप जाता है तो किसी का छप जाता है.
- दूसरों को सुनाने के लिए कभी भी अपनी आवाज ऊंची मत कीजिए, बल्कि अपना व्यक्तित्व इतना ऊंचा बनाएं कि आपको सुनने की लोग मिन्नत करें.
- हमेशा अच्छे काम करते रहिये चाहे लोग आपकी तारीफ करें या न करें.
यह भी पढ़ें: किसी बात को लेकर चिंता में डूबा है मन तो जरूर पढ़ें ये मोटिवेशनल कोट्स
- पहचान से मिला काम थोड़े समय के लिए रहता है, जबकि काम से मिली पहचान उम्र भर रहती है.
- जिंदगी अगर अपने हिसाब से जीनी है तो याद रखें कभी किसी के फैन मत बनिए.
- कभी भी कोशिश करना न छोड़ें, ध्यान रहे कि गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल सकती है.
- इंतजार करना बंद करें, क्योकिं सही वक्त कभी नही आता.
- काम हमेशा इतनी शांति से करें कि सफलता शोर मचा दे.
- तब तक पैसे कमाते रहिए जब तक आपका बैंक बैलेंस आपक फोन नंबर की तरह न दिखने लगे.
- एक हारा हुआ इंसान अगर हारने के बाद भी मुस्करा दे, तो जीतने वाला भी जीत की खुशी खो देता है.
यह भी पढ़ें: हर मुश्किल हो जाएगी आसान, बस पढ़ लें ये मोटिवेशनल कोट्स
यह भी पढ़ें: जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे ये मोटिवेशनल कोट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




