ePaper

किसी बात को लेकर चिंता में डूबा है मन तो जरूर पढ़ें ये मोटिवेशनल कोट्स

Updated at : 12 Feb 2026 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Motivational Quotes list In Hindi

मोटिवेशनल कोट्स (Image-iStock)

Motivational Quotes: उतार-चढ़ाव तो हर किसी के जीवन में बना रहता है. लेकिन तकलीफ के समय में लोग इतनी ज्यादा चिंता में डूबे रहते हैं कि उनकी लाइफ बर्बाद हो जाती है. यहां दिए जा रहे मोटिवेशनल कोट्स को पढ़ लें, चिंता तुरंत छू मंतर हो जाएगी.

विज्ञापन

Motivational Quotes: अगर आप किसी विषय को लेकर चिंतित हैं यह बात ध्यान रखें कि सुख दुख जीवन के दो पहलू हैं. यह हर किसी के जीवन में आता जाता रहता है. मेरी मानिए तो आप दुख की इस घड़ी में यहां बताए जा रहे मोटिवेशनल कोट्स को जरूर पढ़ें. ये कोट्स आपको सकारात्मक ऊर्जा से भरकर जीवन में लगातार आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करेगी. तो चलिए इन कोट्स को देखते हैं.

मोटिवेशनल कोट्स (Motivational  Quotes)

  • आप जब तक अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों का कारण दूसरों को मानते रहेंगे,  तब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों से दूर नहीं हो सकते.
  • भीड़ हमेशा उसी रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भीड़ हमेशा सही रास्ते पर ही चलती है. अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जान सकता है.
  • इस जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है. हम वो सब कुछ सकते हैं जो हम सोच सकते हैं.
  • बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे.

यह भी पढ़ें: आपकी जिंदगी बदल देंगे ये मोटिवेशनल कोट्स, जरूर पढ़ें

  • सफलता हमारा परिचय दुनिया से करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवा देती है
  • किसी चीज़ को दिल से चाहने पर पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है.
  • महानता कभी न गिरने में नहीं, बल्कि हर बार गिरकर उठने में है.
  • अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो समझ लीजिए आप एक और गलती कर बैठते हैं.
  • आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं, जब आप अपनी गलतियों को स्वीकारना सीखते हैं.

यह भी पढ़ें: Jaya Kishori Quotes: जीवन में सही फैसला कैसे लें? कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले ध्यान में रखें ये 3 बातें

यह भी पढ़ें: Positive Thinking: दूसरों की नजरों में बेहतर बने रहने की कोशिश से बेहतर है, अपनी नजरों में बेहतर बने रहना

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola