हर मुश्किल हो जाएगी आसान, बस पढ़ लें ये मोटिवेशनल कोट्स
Published by : Rani Thakur Updated At : 25 Feb 2026 1:10 PM
मोटिवेशनल कोट्स (Image-iStock)
Motivational Quotes: अगर आपको कोई काम कठिन लग रहा हो या फिर तमाम कोशिशों के बावजूद उसमें सफलता नहीं मिल रही हो तो घबराएं नहीं. हम आपके लिए ऐसे मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप जुनून से भर जाएंगे.
Motivational Quotes: हर किसी के साथ अच्छा-बुरा समय आता है. अगर कभी आपको लगता है कि जीवन की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. तमाम कोशिशों के बावजूद आप परेशानी से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. ऐसे में कुछ प्रेरणादायी विचार आपके मन को शांत करने में मदद करेंगे. यहां हम आपके लिए कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप जुनून से भर जाएंगे और आपके लिए हर मुश्किल आसान हो जाएगी. चलिए इन मोटिवेशनल कोट्स को देखते हैं.
मोटिवेशनल कोट्स की लिस्ट
- जब लोग आपको कॉपी करने लगें तो समझ लीजिए कि जिंदगी में सक्सेस हो रहे हैं.
- तब तक कमाओ, जब तक महंगी चीज सस्ती न लगने लगे.
- जिस व्यक्ति का लालच खत्म, समझो उसकी तरक्की भी खत्म.
- अगर प्लान-A काम नहीं कर रहा है, तो 25 और लेटर्स बचे हैं उन पर ट्राई करें.
- जिस इंसान ने कभी गलती नहीं कि, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश ही नहीं की.
- भीड़ आपको हौंसला तो देती हैं, लेकिन आपकी पहचान छीन लेती है.
यह भी पढ़ें: जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे ये मोटिवेशनल कोट्स
- अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में जुट जाती है.
- महान व्यक्ति कभी भी अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता.
- महानता ना गिरने में नहीं, बल्कि हर बार गिरकर उठने में है.
- अगर आप चाहते हैं कि, कोई काम अच्छे से हो तो उसे आप खुद ही कीजिये.
- केवल खड़े होकर पानी देखने से, आप कभी नदी पार नहीं कर सकते.
- जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, बल्कि वो चीजों को अलग तरीके से करते हैं.
- संघर्ष जितना कठिन होगा, आपकी जीत उतनी ही शानदार होगी.
यह भी पढ़ें: आपके जीवन में नया जोश भर देंगे ये मोटिवेशनल कोट्स
यह भी पढ़ें: हार मानना नहीं, आगे बढ़ते रहने में छिपा है सफलता का राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










