हार मानना नहीं, आगे बढ़ते रहने में छिपा है सफलता का राज

मोटिवेशनल कोट्स (Image-Freepik)
Motivational Quotes: विपरीत परिस्थियां भी सबक देकर जाती है, यानी उस वक्त को हमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है. तो कठिन परिस्थिति में उदास होने की बजाय यहां बताए जा रहे मोटिवेशलन कोट्स को जरूर पढ़ें. इससे आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
Motivational Quotes: हर किसी का सपना होता है कि वह जीवन में आगे बढ़े और तरक्की की नई ऊंचाइयों को छूएं. हालांकि कई बार समय और परिस्थितियां साथ नहीं देती है और समय हमारी इच्छा के विपरीत चलने लगता है. ऐसे में कई लोग हार मान कर शांत बैठ जाते हैं, जबकि अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने में ही काबिलियत है. याद रखें कि परिस्थितियां हर वक्त समान नहीं रहती है. तो बुरी परस्थिति में भी बुलंद हैसले के साथ आगे बढ़ते रहने से सफलता जरूर मिलती है. यहां हम आपके चलिए कुछ ऐसे मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपकों अंदर ससे एनर्जी से भार देगा.
मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes In Hindi)
- अपने लक्ष्य के लिए जोशीले और जुनूनी बनिए, परिश्रम का फल सफलता ही है.
- समझनी है जिंदगी तो पिछे देखो और अगर जीनी है जिंदगी तो आगे देखो.
- जिंदगी का सफर मानो तो मौज है, वरना समस्या तो रोज ही है.
- हर छोटा बदलाव ही, आपकी बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है.
- रातों को कोशिशों में गंवाने वाले ही, सपनों की चिंगारी को हवा देते हैं.
- इतिहास लिखने के लिए कलम नहीं, बल्कि हौसलो की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: इन मोटिवेशनल कोट्स से करें दिन की शुरुआत, पूरे दिन रहेंगे पॉजिटिव
- हार से सबक लेकर आपको, बेहतर बनने का मौका मिलता है.
- जिसने भी किया कुछ बड़ा, वो कभी भी किसी से नहीं डरा.
- सूरज की तरह जलने के लिए रोज उगना पड़ेगा.
- काम इतना कीजिए की काम भी आपको देखकर थक जाय.
- अगर मनुष्य कुछ सीखना चाहे तो, अपनी हर भूल से वह कुछ न कुछ सीख सकता है.
- अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठें, आज का अवसर ही सबसे बेस्ट है.
यह भी पढ़ें: उदास मन को ऊर्जा से भर देंगे ये मोटिवेशनल कोट्स
यह भी पढ़ें: जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे ये मोटिवेशनल कोट्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




