निर्माणाधीन मकान के सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत

घटना मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी स्थित नया टोला में हुई
पूर्णिया. निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ काम कर रहे लोग मजदूरो ने घायल को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी स्थित नया टोला में हुई.मृतक मजदूर सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मंटू बारा 27 वर्ष बताया गया है. मौके पर पहुंचे परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे.मृतक के साथ काम कर रहे मजदूर विनोद उरांव ने बताया कि नया टोला में तीन महीने से एक घर के निर्माण का काम चल रहा है. निर्माणाधीन घर में रोजाना की तरह आज भी काम चल रहा था. इसी क्रम में मंटू बारा घर की सीढ़ी से जमीन पर जा गिरा.उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. परिजनों का कहना है कि अगर वे सेफ्टी हेलमेट लगाकर काम कर रहे होते तो मृतक की जान बच जाती. परिजन निर्माणाधीन मकान के मालिक से मुआवजे की मांग पर अड़े थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










