बूढ़ी माता पूजा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

Published at :23 Feb 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
बूढ़ी माता पूजा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

केनगर

विज्ञापन

केनगर. प्रखंड के बिठनौली पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित मां मनसा देवी विषहरी स्थान बसहा गांव में आयोजित एकदिवसीय बूढ़ी माता पूजा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश यात्रा का नेतृत्व समिति सदस्य रविन्द्र कुमार यादव ने किया. यज्ञ स्थल में कलशयात्रा झौवारी कोसी नदी तट पर पहुंची और जल भर यज्ञ स्थल पहुंची .इस दौरान जयघोष से क्षेत्र गूंजता रहा. समिति सदस्य रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि व बीमारी से बचाव के लिये क्षेत्र में बूढ़ी माता पूजन का प्रचलन है. उन्होंने बताया कि एक दिवसीय बूढ़ी माता पूजन की समाप्ति रविवार को ही देर शाम कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन