कैलाशपति मिश्र का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : खेमका
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 5:00 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. भाजपा के भीष्मपितामह माने जानेवाले स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर नगर भाजपा मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. विधायक जनसंपर्क कार्यालय गुलाबबाग में आयोजित सभा में कैलाशपति मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर सदर विधायक विजय कुमार खेमका ने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित किया. जनता पार्टी के समय में बनी सरकार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही. वे संगठन के सशक्त निर्माता और भाजपा के विस्तार में अग्रणी रहे. उनका जीवन हमें राष्ट्र सेवा, संगठन निष्ठा और जनकल्याण का संदेश देता है. विधायक ने कहा कि हम सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन को और मजबूत बनाना है तथा आगामी चुनाव में पूर्णिया में पुनः कमल खिलाने के पक्ष में अधिक से अधिक मत प्राप्त करने के लिए जनता के बीच संपर्क अभियान को और गति देनी है. विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. बैठक में जिला भाजपा नेता अरुण राय पुलक एवं संजय मिश्रा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा चुनाव में बूथ पर करणीय कार्य पर विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर नगर पूरब मंडल अध्यक्ष पवन साहनी, रुपेश शर्मा, पप्पू कामती, जितेंद्र मंडल, संजय सिंह, अमित बबलू, मुकेश मिश्रा, प्रमोद केसरी, दिनेश महलदार, जय किशन साह, अविनाश यादव, आशा सिंह, पुष्पा राय, टुंपा बरई आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










