ज्योतिबा फुले की जयंती पर महापुरुषों को किया याद
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 12 Apr 2026 5:44 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बुद्ध विचार मंच के निशीगंज लाइन बाजार स्थित जिला कार्यालय में शिक्षा के पुरोधा ज्योतिबा फुले की 199 जयंती धूमधाम से मनायी गई. शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक हरिलाल पासवान उर्फ गौतम ने की जबकि मंच संचालन मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद दास ने किया. सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने ज्योतिबा फुले जी के तैल चित्र पर पुष्प माला एवं पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के मिशन की बात को रखते हुए समाज को दिशा देने और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये कार्यों पर प्रकाश डाला. भारत मुक्ति मोर्चा के सदस्य प्रवेश कुमार रजक ने अपने वक्तव्य में शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले एवं उनकी सहेली फातमा पर प्रकाश डाला. अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बुद्ध विचार मंच की महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उषा ने सभी महापुरुषों को नमन करते हुए नारी को शिक्षा की देवी बताया. उन्होंने कहा नारी सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने वाली माता सावित्रीबाई फुले एवं माता फातमा को शिक्षा की देवी के रूप में पहचान दिया जाना सराहनीय कदम होगा. अपने अध्यक्षीय भाषण में हरिलाल पासवान उर्फ़ गौतम ने कहा कि महात्मा बुद्ध, ज्योतिबा फुले, माता सावित्री बाई फुले, माता फातिमा, छत्रपति शाहू महाराज, बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर ही हमारा समाज आगे बढ़ सकता है. इस मौके पर शबनम कुमारी, शुभम कुमारी, साक्षी कुमारी, विश्वजीत गौतम, सुनीता भारती, श्वेता कुमारी, राम विनय पासवान, मिलित कुमार भास्कर, अज्जू कृष्णा गौतम, सुशांत कुमार गौतम आदि लोगों ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ आयोजन की समाप्ति की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










