बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो

रांची में मुख्यमंत्री आवास पर झामुमो के बिहार प्रदेश संयोजक सह केंद्रीय समिति सदस्य पटवारी हसदा उर्फ बाबा, अशोक कुमार शाह बिहार प्रदेश केंद्रीय समिति सदस्य सह बिहार प्रदेश संयोजक एवं अशोक कुमार हंसदा जिला परिषद सदस्य धमदाहा क्षेत्र संख्या 08 पूर्णिया के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के विषय में औपचारिक चर्चा हुई.
धमदाहा. रांची में मुख्यमंत्री आवास पर झामुमो के बिहार प्रदेश संयोजक सह केंद्रीय समिति सदस्य पटवारी हसदा उर्फ बाबा, अशोक कुमार शाह बिहार प्रदेश केंद्रीय समिति सदस्य सह बिहार प्रदेश संयोजक एवं अशोक कुमार हंसदा जिला परिषद सदस्य धमदाहा क्षेत्र संख्या 08 पूर्णिया के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के विषय में औपचारिक चर्चा हुई. इसमें तय हुआ कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता और निर्देशानुसार इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग समझौता होने पर आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे. अन्यथा तैयारी 243 विधानसभा पर है. वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की ओर से श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के पूर्णिया जिलाध्यक्ष अनमोल कुमार रजवार , कटिहार जिलाध्यक्ष शंकर मरांडी , अररिया जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार उरांव , फुलमनी हेंब्रम ,कटिहार जिला परिषद सदस्य , सीमा देवी , पूर्व सदस्य बिहार राज्य महिला आयोग ने सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




