पूर्णिया में दिखने लगा गर्मी का तेवर, अभी से हो रहा जून जैसा अहसास

Published by :AKHILESH CHANDRA
Published at :21 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में दिखने लगा गर्मी का तेवर, अभी से हो रहा जून जैसा अहसास

अभी से हो रहा जून जैसा अहसास

विज्ञापन

पूर्णिया. मौसम ने करवट बदल लिया है और गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले दो दिनों से अप्रैल माह में ही जून जैसा अहसास होने लगा है. आलम यह है कि सुबह से ही तेज धूप और दोपहर तक चलने वाली गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. रात में भी उमस सताने लगी है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो अभी मौसम शुष्क बना रहेगा. फिलहाल मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस बीच मंगलवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 39.5 एवं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दरअसल, अप्रैल माह खत्म होने से पहले गर्मी लगातार तेज होती जा रही है. सुबह जैसे ही सूरज निकलता है, उसकी तपिश महसूस होने लगती है और दोपहर तक स्थिति और भी विकट हो जा रही है. दोपहर के समय दो दिनों से तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं जिससे परेशानी और बढ़ गई है.खासकर सड़क पर निकलने वाले राहगीर और बाइक सवार सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं. दोपहर में गर्म हवा से सांस लेना दूभर हो रहा है. बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए सिर ढककर और गमछे का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा होने लगता है जिससे खास तौर पर जून जैसी स्थिति नजर आती है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन