उम्मीदवार के चयन के लिए जनसुराज ने किया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Oct 2025 6:00 PM
विधानसभा चुनाव
बैसा. आगामी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन से संबंधित सुझाव प्राप्त करने के लिए बैसा प्रखंड के रौटा में जनसुराज पार्टी ने विधानसभा स्तर का सम्मेलन का आयोजित किया. कार्यक्रम में जिला प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष बंटी यादव, जिला महासचिव डॉ. कृष्णमोहन, जिला संयोजक संतोष सिंह ने अपने विचार रखे और पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला. पार्टी नेताओं ने कहा कि जनसुराज का लक्ष्य जनता की भागीदारी से राजनीति को नई दिशा देना है और इसी कड़ी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और जनता के सुझावों को प्राथमिकता दी जा रही है. बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बूथ, पंचायत, प्रखंड और विधानसभा स्तर की राजनीतिक स्थिति की भी जानकारी साझा की. कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और जनता विकल्प के रूप में जनसुराज को देख रही है. कार्यक्रम में मुख्यालय स्तर से दो केंद्रीय पर्यवेक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया. सम्मेलन में अमौर विधानसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई. जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र से चार उम्मीदवारों ने आवेदन किया जिनमें अफरोज आलम, इंजीनियर महफूज आलम, मो. शहबुज्जमा भारतीय और लक्ष्मी कुमारी शामिल बताये गये. सम्मेलन के अंत में पर्यवेक्षकों ने सभी प्रतिभागियों से प्राप्त सुझावों को संकलित किया और कहा कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेगी. इसके आधार पर अंतिम उम्मीदवार का चयन किया जाएगा.सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










