संगठन विस्तार को जनसुराज ने चलाया अभियान

Published at :20 Feb 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन विस्तार को जनसुराज ने चलाया अभियान

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. जनसुराज के अुनमंडल अध्यक्ष इर्शाद पूर्णवी ने जलालगढ़ प्रखंड के आधे दर्जन पंचायतों में संगठन विस्तार के लिए संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संगठन की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी दी. गांव-गांव जाकर संगठन की विचारधारा साझा की गयी. क्षेत्रीय समस्याओं को समझने का प्रयास किया और लोगों ने अपनी समस्याओं और विकास से जुड़ी अपेक्षाओं को सामने रखा. संगठन ने जनता की आवाज को सशक्त रूप से उठाने का आश्वासन दिया. अुनमंडल अध्यक्ष इर्शाद पूर्णवी ने कहा कि जन सुराज संगठन जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. आने वाले समय में संगठन की भूमिका और प्रभावी होगी. कार्यक्रम में जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर जमादार, नीलेश सिंह, प्रदीप मंडल, असगर अली, रामदयाल जमादार, सुधीर यादव, रीना देवी, कुंदन ठाकुर, अरुण महतो सहित स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन