स्टैंड के अभाव में सड़क पर लग रहे यात्री वाहन, रौटा बाजार में जाम का संकट

Published at :02 Mar 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
स्टैंड के अभाव में सड़क पर लग रहे यात्री वाहन,  रौटा बाजार में जाम का संकट

स्टैंड के अभाव में सड़क पर लग रहे यात्री वाहन

विज्ञापन

बैसा. बैसा प्रखंड क्षेत्र में बस स्टैंड का अभाव है. इस कारण बाजार में बस रुकने से दिनभर जाम की स्थिति रहती है. वहीं यात्रियों को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है. बस स्टैंड नहीं होने के कारण रौटा बाजार में शीशाबाड़ी कर्बला हाट पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. इन जगहों पर यात्री वाहन सवारियां लेते हैं . इस कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रखंड मुख्यालय के रौटा बाजार में रिक्शा व आटो स्टैंड भी नहीं है. सभी ई रिक्शा, ऑटो व रिक्शा पेट्रोल पंप समीप व प्रखंड मुख्यालय समीप चौराहे पर खड़े होते हैं. ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. शाम और दोपहर के समय हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. लोगों ने इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र समस्या से निजात दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन