जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान की बैठक 21 को

अपराह्न दो बजे संस्थान के परिसर में होगी
पूर्णिया. जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान के सभी सदस्यों की बैठक 21 जुलाई को अपराह्न दो बजे संस्थान के परिसर में होगी. सभी सदस्यों से बैठक में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है. इस बैठक में विशिष्ट समिति एवं परामर्श दात्री समिति का गठन, कार्यकारिणी समिति के विभिन्न पदों पर चुनाव का कार्यक्रम, संस्थान के पिछले पांच वर्षों के आय-व्यय का विवरण, संस्थान के विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों का निर्धारण, परिसर के जमीन की घेराबंदी की योजना पर विचार किया जाएगा. उक्त जानकारी जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ.दमन राय ने दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




