इंटर की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

Updated at : 25 Jul 2024 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

घटना बुधवार को दिन के 11 बजे मरंगा थाना क्षेत्र के उफरैल में हुई

विज्ञापन

पूर्णिया. इंटर की एक छात्रा ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. घटना बुधवार को दिन के 11 बजे मरंगा थाना क्षेत्र के उफरैल में हुई. मृतक छात्र नैंसी कुमारी 18 वर्ष, उफरैल निवासी अरुण कुमार साह की पुत्री थी. छात्रा की मौत के बाद उसके शव का पुलिस द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. मृतका के पिता वाहन चालक हैं, जबकि मां रानी देवी प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं. रानी देवी ने बताया कि उसकी बेटी 11 बजे दिन में पॉलिटेक्निक चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान से पढ़कर घर लौटी थी. उस समय घर पर कोई नहीं था और वह बच्चों को पढ़ने स्कूल चली गई थी. इसी दौरान नैंसी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से लटक गयी. पड़ोस में रहने वाली एक रिश्तेदार महिला जब वहां पहुंची तो कमरा बंद देखा. उसने नैंसी को दरवाजा खोलने के लिए काफी आवाज दी. जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना उसने उन्हें दी. घर पहुंच कर दरवाजा खोला तो देखा कि नैंसी पंखे से लटक रही है. आनान-फानन में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. छात्रा ने किस वजह से खुदकुशी की यह स्पष्ट नहीं हुआ है. मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और हाल के दिनों में उसने इंटर में दाखिला लिया था. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फोटो-25 पूर्णिया 21-रोते बिलखते परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन