बीमाकर्मियों ने मनाया 68 वां स्थापना दिवस

भारतीय जीवन बीमा निगम
पूर्णिया. भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा कार्यालय पूर्णिया में 68 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक नियाज अनवर ने की. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति पवन कुमार झा भी उपस्थित थे. इस मौके पर दीप प्रज्वलन के साथ एलआईसी द्वारा भारत में सामाजिक सरोकार एवं समाज उत्थान में योगदान की चर्चा की गयी. इसके साथ ही बीमा सप्ताह की शुरुआत की गयी जो 7 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान शाखा में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा.इस मौके पर भारत भूषण, देवनारायण बोसाक, अलख सिंह, दिवाकर प्रसाद सिंह, सुभाष कर्ण, निर्मल ठाकुर, सत्यव्रत सानू, के न टैनी, शिल्पा बनर्जी, मधु प्रिया अजय सिंह, अनिल कुमार, गोपाल चंद्र डे आदि उपस्थित थे. फोटो. 3 पूर्णिया 11- समारोह में उपस्थित अतिथि एवं अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










