उपादान वितरण शुरू, आम-लीची को मिलेगा लाभ
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 6:46 PM
कृषि विभाग
पूर्णिया. जिले में बागवानी फसलों को कीट प्रकोप से बचाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने उपादान वितरण योजना की शुरुआत कर दी है. इस योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर फेरोमोन ट्रेप, लाइफटाइम ट्रेप, स्टिकी ट्रेप तथा बायोपेस्टिसाइड उपलब्ध कराया जाएगा. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ स्वघोषणा पत्र संलग्न कर आवेदन करना अनिवार्य होगा. पौधा संरक्षण के सहायक निदेशक जय किशन ने बताया कि उपादान का वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अधिकृत डीलरों के माध्यम से किसानों को अनुदानित दर पर आवश्यक सामग्री सहज रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो. विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह उपादान विशेष रूप से आम और लीची की फसल को कीटजनित रोगों से बचाने में कारगर साबित होगा. पिछले कई वर्षों से किसान इन साधनों का उपयोग कर फसल क्षति को कम करने में सफल रहे हैं. कृषि विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि बागवानी फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










