आशा, ममता व आंगनबाड़ी कर्मियों के वेतन व पेंशन में हो बढोतरी : पप्पू यादव

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आशा, ममता व आंगनबाड़ी

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में आशा वर्कर, ममता वर्कर, आंगनवाड़ी कर्मी, रसोईया और अन्य असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सांसदों की तनख्वाह तो बढ़ा दी गयी है, लेकिन जो लोग समाज के निर्माण में दिन-रात योगदान देते हैं, उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है.सांसद पप्पू यादव ने कहा, ये कर्मी 12-12 घंटे काम करते हैं, लेकिन सरकार इन्हें अन्य सरकारी कर्मचारियों के बराबर दर्जा देने को तैयार नहीं है. इनकी तनख्वाह बेहद कम है, जिससे उनका गुजारा मुश्किल हो रहा है. सरकार को तत्काल इनकी सैलरी बढ़ानी चाहिए. इसी के साथ उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, निशक्त पेंशन और विधवा पेंशन की कम राशि को भी संसद में मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा कि 400 रुपये महीने की पेंशन में कोई गरीब कैसे गुजारा करेगा? उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशन की राशि कम से कम 2000 रुपये प्रति माह की जाए ताकि गरीब, ईबीसी, एससी-एसटी और अन्य वंचित वर्गों को सम्मानजनक जीवन मिल सके. सांसद ने सरकार से सवाल किया कि आखिर इन गरीब तबकों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे? उन्होंने कहा कि देश के असंगठित श्रमिकों के उत्थान के बिना सशक्त भारत का सपना अधूरा रहेगा.

पूर्णिया में त्रिभुवन विश्वविद्यालय की स्थापना हो

पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में पूर्णिया में त्रिभुवन विश्वविद्यास्थापना की मांग रखी. इसके साथ ही उन्होंने बिहार से हो रहे पलायन, सहकारिता संस्थाओं में भ्रष्टाचार और कृषि क्षेत्र की उपेक्षा जैसे मुद्दों को भी उठाया.पप्पू यादव ने कहा कि बिहार शिक्षा और सहकारिता आंदोलन का जन्मस्थान रहा है. गांधी जी, विनोबा भावे और सहजानंद सरस्वती जैसे महान लोगों ने यहां से आंदोलन शुरू किए थे. ऐसे में पूर्णिया और पटना में त्रिभुवन विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन