अमृत फूड फेयर में पारंपरिक ज्ञान व चिकित्सा पोषण का समावेश

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Feb 2026 6:18 PM

विज्ञापन

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को अमृत पोषण मेला में पारंपरिक ज्ञान और चिकित्सा पोषण का अनूठा संगम देखने को मिला. पूर्णिया महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की ओर से अमृत फूड फेयर में पारंपरिक ज्ञान एवं चिकित्सीय पोषण का संगम की थीम पर आधारित स्वास्थ्य और स्वदेशी खानपान के प्रति एक नई चेतना जागृत की गयी. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं की ओर से विभिन्न स्टालों में पारंपरिक व्यंजनों को वैज्ञानिक और पोषण संबंधी दृष्टिकोण की प्रस्तुति रही. इस प्रदर्शनी में स्वाद, औषधीय आहार की बारीकियों को भी प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन का वास्तविक आधार है. छात्राओं द्वारा आयोजित यह अमृत पोषण मेला इस विचार को धरातल पर उतारने का एक सराहनीय प्रयास है. गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति सिंह ने इस आयोजन की शैक्षणिक महत्ता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक डॉ. कुमारी अनामिका और सरिता कुमारी का विशेष योगदान रहा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन