जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एके 47 हथियार से की फायरिंग, पांच अपराधी मौके पर पकड़े गये

Updated at : 30 Mar 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एके 47 हथियार से की फायरिंग, पांच अपराधी मौके पर पकड़े गये

रविवार की देर शाम पूर्णिया कॉलेज चौक के पास एक निर्माणाधीन मकान के परिसर में जमा हुए अपराधियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम को देखकर भाग रहे अपराधियों के फायरिंग के जवाब में पूर्णिया पुलिस की ओर से एके 47 हथियार से फायरिंग की गयी.

विज्ञापन

रविवार की देर शाम पूर्णिया कॉलेज चौक के पास पुलिस पर अपराधियों ने चलायी थी गोली घटनास्थल से पुलिस ने 2 राइफल, 53 करातूस व गाड़ी को किया जब्त पूर्णिया. रविवार की देर शाम पूर्णिया कॉलेज चौक के पास एक निर्माणाधीन मकान के परिसर में जमा हुए अपराधियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम को देखकर भाग रहे अपराधियों के फायरिंग के जवाब में पूर्णिया पुलिस की ओर से एके 47 हथियार से फायरिंग की गयी. इसके बाद सभी अपराधी भागने लगे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे पांच अपराधी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिद्धू सिंह उर्फ सिंटू सिंह पिता रामपूजन सिंह उर्फ बौकू सिंह साकिन थाना सरसी, रूपेश कुमार यादव पिता स्व. पुलकित यादव साकिन लतरा थाना गोपालपुर जिला भागलपुर, मुकेश सिंह, साकिन भेसरासी थाना- पटियाली, जिला-कासगंज (उत्तरप्रदेश), नरसिंह साकिन अकबरपुर थाना नयागांव जिला एटा (उत्तर प्रदेश) व शुभम कुमार, पिता-मनोज कुमार सिंह साकिन चन्दवा थाना फलका जिला कटिहार शामिल है, जबकि फरार अभियुक्त साहिल सौरभ पिता स्व. बुच्चन यादव साकिन मौजमपट्टी थाना रघुवंशनगर एव अन्य दो अज्ञात बताया गया है. गिरफ्तार व फरार अभियुक्तों के विरुद्ध के. हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गुप्त सूचना पर की गयी थी कार्रवाई एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि रविवार की शाम पूर्णिया कॉलेज चौक के पास एक निर्माणाधीन घर में सरसी का सिट्टू सिंह समेत कुछ अपराधी एकत्रित होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिस निर्माणाधीन मकान के परिसर से अपराधी हथियार और कारतूस के साथ पकड़े गये, वह घर रघुवंशनगर थाना के मुजमपट्टी का सौरव साहिल का है. इसी सूचना के आधार पर वहां पुलिस पहुंची. पुलिस ने सौरव साहिल के निर्माणाधीन मकान की घेराबंदी शुरू की. इसी बीच, मकान के प्रथम तल्ला से अचानक फायरिंग शुरू हो गयी. फायरिंग होता देख पुलिस ने हवा में अपने एके 47 राइफल से एक राउंड फायर किया. इसके बाद अचानक खामोशी छा गयी और अपराधी चुपके से भागने लगे. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे कुल पांच अपराधियों को पकड़ लिया गया, जबकि दो-तीन अन्य अपराधी भाग गये. भागने के क्रम में अभियुक्त सिद्धू सिंह चोटिल एसपी ने बताया कि सिद्धू सिंह भागने के प्रयास में छत पर से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट आया. इसके बाद पुलिस बल के सहयोग से वह पकड़ा गया. पकड़ाये व्यक्ति से भागने वाले अपराधी का नाम-पता पूछने पर भागे एक अपराधी का नाम साहिल सौरभ, पिता बुच्चन यादव साकिन मोजमपट्टी थाना रघुवंशनगर बताया, जबकि अन्य के बारे में कुछ नहीं बताया. अपराधियों ने की थी दो राउंड फायरिंग गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त मुकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा दो राउंड फायरिंग की गयी है. सभी अभियुक्तों के एकजुट होने के संबंध में पूछने पर बताया कि हम सभी एक स्काॅर्पियो गाड़ी बीआर 11 8एफ 5379 व एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बीआर 11 8एच 0004 से साहिल सौरभ के घर पर इकट्ठा हुए थे. दोनों गाड़ी सौरभ साहिल के इसी निर्माणाधीन घर के सामने खड़ी की. छिपने व भागने का कारण पूछे जाने पर सभी अभियुक्त मौन रहे. तलाशी के क्रम में दो राइफल व 53 कारतूस बरामद तलाशी के क्रम में निर्माणाधीन मकान के प्रथम तल्ला का अगला दक्षिणी दूसरा कमरा से एक 315 बोर राइफल सीरियल व उत्तरी तरफ दूसरा कमरा से भी एक 315 बोर राइफल के अलावा पोर्टिको (घटनास्थल) पर दो फायर किया हुआ खोखा गिरा हुआ पाया गया. पकड़ाये सभी अभियुक्तों की बारी-बारी से तलाशी लेने पर मुकेश सिंह के कमर में बंधा हुआ गोली रखने वाला बिनडोलिया जिसमें 23 राउंड कारतूस, नरसिंह के कमर में बंधा हुआ गोली रखने वाला बिनडोलिया, जिसमें 25 राउंड कारतूस, मैगजीन खोलने पर 05 राउंड कारतूस बरामद किया गया. दोनों अभियुक्त से हथियार का लाइसेंस भी बरामद हुआ. सिंटू सिंह, रूपेश कुमार यादव व शुभम कुमार के पैंट के पैकेट से एक एक मोबाइल बरामद हुआ. साहिल सौरभ के निर्माणाधीन मकान के सामने से बरामद दोनों चार चक्का वाहन स्काॅर्पियो व फॉर्च्यूनर को विधिवत जब्त किया गया. —– रविवार की शाम पूर्णिया कॉलेज चौक के पास एक निर्माणाधीन घर में सरसी का सिट्टू सिंह समेत कुछ अपराधी एकत्रित हुए थे. जिस निर्माणाधीन मकान के परिसर से अपराधी हथियार और कारतूस के साथ पकड़े गये, वह घर रघुवंशनगर थाना के मुजमपट्टी का सौरव साहिल का है. सौरव साहिल इस मामले में नामजद अभियुक्त है जो मौके से फरार हो गया था. गिरफ्तार अभियुक्तों ने भी सौरव साहिल के वहां मौजूद होने की बात बतायी है. हाल ही में सौरव साहिल जेल से बेल पर बाहर आया है. निर्माणाधीन मकान से दो राइफल व 53 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस की टीम फरार हुए सौरव साहिल की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. स्वीटी सहरावत, एसपी, पूर्णिया

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन