महागठबंधन की सरकार बनी तो हर वर्ग को मिलेगा लाभ : जितेंद्र यादव
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 5:42 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. कांग्रेस के गारंटियों का गुलदस्ता की जानकारी वार्ड नंबर 10 गुड मिल्की में कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने लोगों तक पहुंचाई. जितेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न टोले-मुहल्ले में घूम-घूमकर लोगों के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं एवं कांग्रेस की गारंटियों का गुलदस्ता की जानकारी देते हुए महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा. इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार जैसी समस्याएं उनके साथ साझा की. उन्हें आश्वस्त किया गया कि सरकार बनते ही इन मुद्दों पर तत्काल काम किया जाएगा. कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने लोगों से कहा कि महागठबंधन की सोच हमेशा जनता के अधिकारों और उनके हक के लिए रही है और हम इसी मार्ग पर चलते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं से अवगत कराते हुए पार्टी के पांच योजनाओं का गुलदस्ता की जानकारी साझा किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










