महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :07 May 2026 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. महिला की हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया. गिरफ्तार हत्यारोपी जलालगढ़ थानाक्षेत्र के दनसार वार्ड संख्या 11 निवासी अरविंद कुमार उर्फ टुलो यादव है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतका चांदनी देवी के भाई ने थाना में आवेदन दिया था कि उसकी बहन की हत्या बहनोई ने कर दी. थाना कांड संख्या 92/26 के तहत दर्ज मामलामें बताया गया कि 21 अप्रैल को चांदनी देवी की मौत इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई थी. वहीं शव का पोस्टमार्टम 22 अप्रैल को किया गया और मामले को लेकर मृतका के पति सहित अन्य सभी घर वाले फरार थे. जलालगढ़ पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन