मानवाधिकार जागरूकता संगठन ने किया प्रदेशस्तरीय सम्मेलन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Jan 2026 6:50 PM

विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़.मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जिला कार्यालय में हुआ. रविवार को जलालगढ़ स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सम्मेलन की शुरुआत की गई. मौके पर संगठन में मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने संगठनात्मक उपलब्धियों को बताते हुए संगठन के कार्यक्रम व क्रियान्वयन की जानकारी दी. कहा कि मूलरूप से हमारा काम सेवाभाव है. सेवाभाव के लिए जरूरतमंद को न्याय दिलाने के साथ साथ विकास योजनाओं का लाभ भी पहुंचाना है. मौके पर संगठन में युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं क्रियान्वयन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने सभी जिलों के रिपोर्ट कार्ड की प्रस्तुति की. वहीं संगठन में विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी कुमारी अर्चना, संदीप कुमार, आनंद विश्वास, मुकेश कुमार सिंह, बैजनाथ चौधरी, सदानंद झा, अभिषेक कुमार, मुकेश चौधरी, चंद्रदीप कुमार, ललिता कुमारी, दीपक कुमार, पिंटू चौधरी, मिथिलेश, रंजीत विश्वास, आदि मौजूद थे. वहीं सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि जलालगढ़ थाना के पुलिस अधिकारी नासिर खान मौजूद थे. म्मेलन के समापन पर जरूरतमंद व असहाय के बीच कंबल और सूखा राशन वितरण किया गया. जिलाध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक 250 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन