किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्धता हो : प्रधान सचिव

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 11 Jan 2026 5:24 PM

विज्ञापन

प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया निर्देश

विज्ञापन

प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया निर्देश पूर्णिया. कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने उर्वरक प्रबंधन के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’की नीति अपनाते हुए किसानों को उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और भंडारों की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है.प्रधान सचिव श्री लाल ने समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में हुई प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि विभागीय कार्यों में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का भी निर्देश दिया. बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की. इसके तहत रबी सीजन 2025-26 के लिए वितरित अनुदानित एवं प्रत्यक्षण बीजों की समीक्षा की गयी. उन्होने किसानों को उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही, आत्मा के कार्यक्रमों, फसल विविधीकरण योजना के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर, टिश्यू कल्चर (केला, हल्दी, अदरक एवं ओल), मिट्टी जांच प्रयोगशाला और कृषि बाजार मंडियों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को समय-सीमा के अन्दर पूर्ण करने तथा ””बिहार कृषि ऐप”” के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं उपयोग पर विशेष बल दिया. बैठक के समापन पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया एवं प्रधान सचिव को आश्वस्त किया कि पूर्णिया जिला उनके द्वारा निर्धारित सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिला कृषकों के हितों की रक्षा और कृषि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सदैव तत्पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन