गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव ने क्यों मारी छलांग? 2520 रुपये तक पहुंचा दाम

Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम 50 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। जानिए आज का ताजा भाव और बाजार की पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

पूर्णिया : शहर की गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में मक्का के भाव में एक बार फिर तेजी दर्ज की गयी है. बुधवार को मक्का के दाम में करीब 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई. मंडी में मक्का का भाव 2350 से 2520 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. लगातार बढ़ते भाव से किसानों को राहत मिली है. कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मक्का के दाम में तेजी की संभावना बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को मंडी में मक्का की करीब 250 गाड़ियों की आवक हुई. इसके बावजूद मांग मजबूत बनी रही. इस सप्ताह मक्का की मांग बढ़ने के साथ रैक लोडिंग का काम भी तेज हुआ है. बड़े भंडारकों की ओर से अधिक मात्रा में मक्का का भंडारण किये जाने से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है. कारोबारियों का कहना है कि मांग इसी तरह बनी रही तो मक्का के भाव में और उछाल आ सकता है.

जूट के भाव में भी मजबूती

मक्का के साथ जूट का बाजार भी मजबूत बना हुआ है. हालांकि जूट के भाव में बुधवार को खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अच्छी गुणवत्ता वाले जूट की बिक्री 11,500 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई. मंडी में जूट की बिकवाली भी अच्छी रही.

गुलाबबाग मंडी के प्रमुख भाव

कृषि उपजभाव रुपये प्रति क्विंटल
मक्का2350-2520
जूट11000-11500
गेहूं2650-2750
चावल मंसूरी3250-3425
चावल अरवा मोटा3050-3250
चावल बासमती12500-13000
दाल अरहर10600-14500
दाल मूंग9540-9600
दाल मसूर5550-6750
दाल चना5550-6600
गोटा मूंग8000-9000
गोटा चना6200-6400
सरसों पीला7300-7800
सरसों काला7000-7500


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन