जीएमसीएच पूर्णिया में आज दर्जनभर से अधिक डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी, देखें किस विभाग में कौन चिकित्सक

विज्ञापन

जीएमसीएच, पूर्णिया | Prabhat Khabar Network

जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में आज दर्जनभर से ज्यादा विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे। ओपीडी समय और डॉक्टरों की सूची यहाँ देखें।

विज्ञापन

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया की ओपीडी में गुरुवार को विभिन्न विभागों में दर्जनभर से अधिक चिकित्सक मरीजों को अपनी सेवा देंगे. अस्पताल में शिशु, महिला, हड्डी, त्वचा, आंख, कान-नाक-गला और दंत रोग सहित मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिशु रोग विभाग में तीन चिकित्सक बच्चों की जांच करेंगे. वहीं कान, नाक एवं गला विभाग में भी तीन चिकित्सक मरीजों को देखेंगे. गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ महिलाओं से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और परामर्श देंगी.

आज इन विभागों में रहेंगे चिकित्सक

  • मेडिसिन: डॉ. मुजतबा अशरफ
  • गायनी: डॉ. अनिशा किशोर, डॉ. गुफराना
  • सर्जरी: डॉ. संतसेवी प्रसाद, डॉ. अमर किशोर
  • हड्डी रोग: डॉ. राजेश भारती
  • शिशु रोग: डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. अनवेशा
  • त्वचा रोग: डॉ. भवेश रजक
  • कान, नाक एवं गला: डॉ. संजीव, डॉ. अनवर कबीर, डॉ. एचके शर्मा
  • आंख: डॉ. प्रज्ञा प्रसून
  • दंत रोग: डॉ. नाहिद
  • मानसिक रोग: डॉ. नायाब अंजुम

मानसिक रोग विभाग में तनाव, अवसाद और नशामुक्ति से संबंधित समस्याओं को लेकर मरीजों की परामर्श और उपचार की व्यवस्था रहेगी. वहीं सामान्य बीमारी और सर्जरी से जुड़ी समस्याओं के लिए संबंधित विभागों में चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी ओपीडी

जीएमसीएच की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों का पंजीकरण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक किया जायेगा. मरीज समय पर पंजीकरण कराकर संबंधित विभाग में चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.


विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन