हाइस्पीड वाइ-फाइ से लैश हुआ राजकीय पॉलिटेक्निक

राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में
पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में शुक्रवार को पूरे परिसर को हाइस्पीड वाइ-फाइ से लैस किया गया. इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी. वाइ-फाइ नेटवर्क की पूरी स्थापना प्रक्रिया प्रो. प्रणय रंजन की निगरानी में सफलतापूर्वक पूरी की गई. उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान के सभी प्रमुख क्षेत्रों में 500 एमबीपीएस की तेज गति उपलब्ध करायी गई है, जिससे छात्र बिना किसी बाधा के ऑनलाइन अध्ययन, शोध और प्रोजेक्ट कार्य कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










