विशनथा गांव मे 64 वर्ष से सज रहा माता लक्ष्मी का दरबार, सांस्कृतिक कार्यक्रम की परंपरा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 05 Oct 2025 5:02 PM

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की परंपरा

विज्ञापन

निकेश कुमार,जलालगढ़. जलालगढ़ प्रक्षेत्र के एकमात्र माता लक्ष्मी मंदिर विशनथा गांव में 64 वर्षों से माता लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से होती है. क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु इस स्थान में पूजा के लिए शरद पूर्णिमा में आते हैं और माता को चढ़ावा चढ़ाते हैं. जलालगढ़ प्रखंड मुख्यालय से तीन किमी पूरब कोसीधार और परमान नदी के बीच एकम्बा पंचायत के विशनथा गांव में सार्वजनिक रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही दो दिनों तक भव्य रूप से मेले का आयोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. मौके पर माता लक्ष्मी के साथ माता सरस्वती, भगवान शिव, गणेश जी और कार्तिक महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाती है. माता लक्ष्मी मंदिर में अश्विन चतुर्दशी की रात में प्रतिमा का विधिवत पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा की जाती है. दूसरे दिन पूर्णिमा को सार्वजनिक रूप से श्रद्धालुओं के लिए माता के मंदिर का पट खोल दिया जाता है और इसका पूजन के लिए श्रद्धालु खोयचा व प्रसाद को चढ़ाते हैं. मंदिर व मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश मंडल ने जानकारी दी कि तत्कालीन ग्रामीण में उनके पिता कामेश्वर मंडल, . सूर्यनारायण मंडल, अनूप लाल मंडल, दरोगी मंडल, जीवन मंडल के प्रयास व ग्रामीणों के सहयोग से 1962 में पहली बार विशनथा ग्राम में लक्ष्मी पूजा प्रतिमा स्थापित कर पूजन शुरू किया गया . तब से प्रत्येक वर्ष इसकी पूजा विधिवत होने लगी. क्षेत्र के स्थानीय लोगों के सहयोग से 1997 में माता के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया. इस वर्ष 6 अक्टूबर को रात में भगवती व भगवान शिव, गणेश और कार्तिक महाराज की प्रतिमा का पूजन व प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. दूसरे दिन सुबह से श्रद्धालुओं के लिए पट खोला जायेगा. साथ ही 9 अक्टूबर को प्रतिमा का विसर्जन परमान नदी में किया जायेगा. वहीं 7 एवं 8 अक्टूबर शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पूजा व मेला को सफल बनाने के लिए इस वर्ष अध्यक्ष सुरेश मंडल, सचिव विजय मंडल, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र मंडल, सम्मानित सदस्य राकेश कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रदीप मंडल, शंभु मंडल, लालचंद मंडल, दिनेश मंडल, दयानंद मंडल, विजय कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल, अजय मंडल, सुमित कुमार, राहुल कुमार, नरेश चंद्र मंडल उर्फ गणपत आदि ग्रामवासी की कमेटी बनायी गई है. साथ ही ग्रामीण लक्ष्मी पूजा और मेला को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन