रेड लाइट एरिया में युवती का मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 7:15 PM
बंद पेट्रोल पंप के पीछे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी
पूर्णिया. गुलाबबाग सदर थाना अंतर्गत जीरो माइल रेड लाइट एरिया के सामने बुधवार की सुबह बंद पेट्रोल पंप के पीछे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पीछे जंगल होने के कारण कुछ लोग शौच करने गए थे. इस दौरान दीवार से सटे युवती के शव नजर पड़ा. यह देखते ही तत्काल डायल 112 नंबर की गाड़ी को फोन किया गया. डायल 112 गाड़ी की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर सदर थाना पुलिस के पहुंचने का इंतजार करती रही. घंटों इंतजार के बाद सदर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह महिला जीरो माइल नहर के पास स्थित दमका राजभर बस्ती की है. जिसे कोई कहीं और मार कर पेट्रोल पंप के पीछे जंगल में फेंक दिया है. घटनास्थल पहुंचे मृतक युवती के भाई राजेश राजभर ने बताया कि उसकी बहन का नाम रजनी है, जो पिछले 12 वर्ष से मानसिक रूप से बीमार थी. मृतका के गले पर जख्म के निशान देखा गया है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी है. इधर, मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि शव की पहचान हो गई है. महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. फोटो. 5 पूर्णिया 14- जंगल में मिला शव
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










