सर्पदंश से बच्ची की हुई मौत

देर रात 11.30 बजे सांप ने काट लिया
अमौर. अमौर थाना क्षेत्र के नगरपंचायत अमौर के वार्ड नंबर 5 सिरोटोल हलालपुर में सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए मृतका के चाचा कृष्ण कुमार मंडल ने बताया किरिया कुमारी (8) पिता कारू मंडल ग्राम सिरो टोल वार्ड नंबर 5 घर में सोयी हुई थी . बिजली नहीं रहने के कारण अंधेरे में देर रात 11.30 बजे सांप ने काट लिया .बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया. तुरंत परिजन रेफरल अस्पताल अमौर लाये जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अमौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. वार्ड पार्षद खुशबू आरा ने अंचल प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी अनुदान राशि देने की मांग की . फोटो. 27 पूर्णिया 26- मौके पर उपस्थित परिजन एवं अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




