पुराने बीइओ को दी भावपूर्ण विदाई, नये का किया स्वागत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 7:34 PM
नये का किया स्वागत
जलालगढ़. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह बीआरसी परिसर में किया गया. मौके पर मौजूद शिक्षकों व छात्रों ने बीईओ धनेश्वर प्रसाद सिंह को अश्रुपूर्ण विदाई दी. वहीं प्रभारी बीईओ संगीता कुमारी का स्वागत किया . मौके पर सेवानिवृत्त बीईओ श्री सिंह ने कहा कि जीवन में संघर्ष के बिना कुछ भी प्राप्त नहीं होता है. जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए अपने कर्मक्षेत्र में संघर्ष अवश्य करें. वहीं मौजूद प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त बीईओ ने अपनी कार्यप्रणाली एवं व्यवहार से अपनी पहचान बनायी. प्रभारी बीईओ संगीता कुमारी ने सुचारू व्यवस्था रहने का भरोसा दिलाया. मौके पर बच्चों ने स्वागत गान की प्रस्तुति की . मौके पर अरविंद कुमार सिंह, इंद्रदेव सिंह, अभय पांडेय, कृपानंद कुमार, अखिलेश आनंद, भरत ठाकुर, अशोक कुमार, संजीत कुमार, रेखा कुमारी, विजेयता कुमारी, माधुरी कुमारी, अनवर आलम, प्रमोद श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार, राजकुमार, चुन्ना पोद्दार, साजिद अनवर अंसारी, लालमोहन सिंह, जितेंद्र सिंह, इमरान आलम, संजय झा, मो फकरुद्दीन, पिंकी, आशा, मंजू, रूपेश रूपक, दिनेश यादव, राजेश कुमार,कुमार तरुण, ज्ञानदेव, संतोष कुमार सिंह, शिक्षक आदि मौजूद थे. समारोह का संचालन वरीय शिक्षक अखिलेश आनंद ने किया. फोटो. 3 पूर्णिया 32- विदाई समारोह में मौजूद बीईओ व शिक्षक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










