माली पंचायत में सड़क का शिलान्यास

धमदाहा
धमदाहा. प्रखंड के माली पंचायत के मुखिया रितेश यादव ने मंगलवार को बजराहा दिरा वार्ड नम्बर तीन में प्रधानमंत्री सड़क संजय यादव के घर तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया . मुखिया रितेश यादव ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता पंचायत का विकास है. यहाँं के लोगों की बहुत दिनों से मांग थी. आज उस मांग के अनुरूप पीसीसी सड़क 440 फीट प्राक्कलित राशि 9 लाख से आज मैंने कार्य प्रारंभ करवाया .इस मौके पर उप मुखिया बुलेट यादव उर्फ विक्रम भारती सहित वाड नम्बर तीन के ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










