गंगेली के पूर्व मुखिया दिनेश कुमार दास का निधन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 29 Apr 2026 6:37 PM
हरदा
प्रतिनिधि, हरदा (पूर्णिया).गंगेली पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश कुमार दास का मंगलवार की रात्रि निधन हो गया . उनके भाई गणेश दास,विजय दास ने बताया कि बीते दो महीने से काफी अस्वस्थ थे. बीती रात्रि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु ही गई .सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम उनके मरंगा निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी .उन्होंने बताया कि 2001 से साथ मुखिया पद निर्वाचित होकर एक साथ सेवा की. वे काफी मृदुभाषी मिलनसार थे. उनके असमय जाने व्यक्तिगत क्षति हुई. शोक व्यक्त करनेवालों में राजद प्रदेश सचिव सह मुखिया प्रतिनिधि कैलाश प्र.सिंह, गंगेली पूर्व मुखिया पप्पू यादव , गंगेली सरपंच सुधीर मेहता ,पूर्व पैक्स अध्यक्ष रमेश मेहता,रंजीत सिंह, रमेश पोद्दार, पूर्व समिति मणिकांत शर्मा, पूर्व सरपंच योगेंद्र प्र.सिंह ,मनोहर कुमार, प्रदीप कुमार सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










