कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्णिया के पांच पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 24 Jul 2025 5:58 PM

विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता

विज्ञापन

पूर्णिया. पटना में आयोजित चौथी बिहार स्टेट गट्टा कुश्ती चैंपियनशिप में पूर्णिया के पांच पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता में अंडर-30 वर्ग में अबरार अहमद ने पहला गोल्ड मेडल जीता.अंडर-14 में नूर हसन बाबू ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. वहीं अंडर-25 वर्ग में अमन भारती और शरेयार ने रजत पदक (सिल्वर) जीते. अंडर-17 वर्ग में तनिश कुमार सिंह ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) जीतकर जिले को गौरवान्वित किया. जिला पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जिला खेल भवन सह व्यायामशाला में उपलब्ध कुश्ती मैट का उपयोग करने का सुझाव दिया. जिला पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना एवं जिले का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन